स्कूल गेम फेडरेशन द्वारा रांची में आयोजित राष्ट्रीय रोड सायकल प्रतियोगिता में भाग लेने जे लिए बालाघाट के 11 छात्र -छात्राओं का चयन किया गया है। रांची में यह प्रतियोगिता 08 से 12 फरवरी तक होगी। इससे पहले चयनित प्रतियोगियों को 06 दिन की ट्रेनिंग इंदौर में दी जाएगी। जहां राष्ट्रीय रोड साइकिल प्रतियोगिता की ट्रेनिंग लेने के लिए चयनित छात्र-छात्राओं का दल गुरुवार को बालाघाट रेलवे स्टेशन से इंदौर के लिए रवाना हुआ।बताया जा रहा है कि रांची में 8 से 12 फरवरी तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यदि छात्र, छात्राएं मेडल लाते हैं तो उन्हें खेलो इंडिया में जाने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय साइकिलिंग प्रतियोगिता रांची झारखंड में चयनित बालाघाट के खिलाड़ीयो में अंडर 19 में भानु उपवंशी,भूपेंद्र पांचे, लालसा गौतम, आंचल बोपचे, अंडर 17 में कृष्टी पिछोड़े, मोहिनी लिल्हारे, आदित्य रिनायत, रिया बावने, अंडर 14 में नव्या कलिहारे ,रोशनी लिल्हारे सहित अन्य का शमावेश है जिनकी इस उपलब्धि पर खेल अधिकारी शैलेश नागपुरे, सेंट मेरी स्कूल प्राचार्य, सिस्टर पावना, नविता मैथ्यू, शिक्षक प्रमोद शरणागत सहित अन्य ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।