राहुल रॉय ने बेइज्जती के बाद वायरल रील पर तोड़ी चुप्‍पी- मजबूरी हो गई थी, अब ऐसा दोबारा नहीं करूंगा

0

साल 1990 में आई सुपरहिट फिल्म ‘आशिकी’ ने राहुल रॉय को रातों-रात स्टार बना दिया। अब राहुल रॉय की इसी फिल्म के एक गाने के रीक्रिएशन में वो कंटेंट क्र‍िएटर्स के साथ नजर आए हैं, जिसे देख लोग काफी हैरान हैं। काफी लोग उनकी आलोचना भी कर रहे। हालांकि, अपने इस वायरल क्लिप पर एक्टर ने खुद अपनी बात रखी है।

लोगों का कहना है कि राहुल रॉय दोबारा लाइमलाइट में आने के लिए अनजान कंटेंटे क्रिएटर्स के साथ रील बना रहे हैं। एक्टर की रील सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई, क्योंकि यूजर्स इसे अभिनेता का डाउनफॉल मान रहे हैं। उनके वीडियो पर यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि ऐसी क्या मजबूरी थी कि कंटेंट क्रिएटर्स के साथ रील बनाकर गुजारा करना पड़ रहा है, लेकिन अब एक्टर ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। ‘आशिकी’ फिल्म के अपने मशहूर गानों को रीक्रिएट करने वाले वीडियो में एक इंस्टाग्राम यूजर के साथ एक्टर कोलैबोरेशन करने के बाद चर्चा में हैं। एक्टर ने अब इन क्लिप्स को लेकर हो रही चर्चा पर प्रतिक्रिया दी है और बताया है कि जो वीडियो शूट हुआ उसमें पूरी तरह से उनकी मर्जी नहीं थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here