अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मंगलवार को भारतीय रुपया नीचे आया है। रुपये में ये गिरावट घरेलू शेयर बाजारों के नीचे आने के साथ ही अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से आई है। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे नीचे आकर 79.88 पर आ गया। वहीं अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 79.85 पर खुला और फिर पिछले बंद के मुकाबले चार पैसे की गिरावट के साथ ही 79.88 पर आ गया। गत दिवस भी रुपया डॉलर के मुकाबले 79.84 पर बंद हुआ था। इसी के साथ ही छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दिखाने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 फीसदी गिरकर 108.89 पर आ गया।









































