लखनऊ में बल्लेबाजों का बवाल या गेंदबाज करेंगे नाक में दम, इकाना स्टेडियम की पिच करेगी कैसा खेल?

0

लखनऊ: आईपीएल 2026 में शनिवार को श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स का सामना ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला यह मुकाबला पंजाब किंग्स के लिए करो या मरो की स्थिति का है। पंजाब की टीम फिलहाल 13 मैचों में 13 अंक लेकर अंक तालिका में पांचवें पायदान पर है और प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। लगातार छह मैच हार चुकी पंजाब की टीम इस आखिरी लीग मैच को हर हाल में जीतकर 15 अंकों तक पहुंचना चाहेगी जो उन्हें अंतिम चार का टिकट दिला सकता है।

प्लेऑफ की रेस से बाहर लखनऊ

दूसरी तरफ, मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम प्ले-ऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है। इसके बावजूद ऋषभ पंत की सेना अपने घरेलू दर्शकों के सामने इस सीजन का अंत एक धमाकेदार जीत के साथ करना चाहेगी। लखनऊ को अपने स्टार खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें होंगी, खासकर ऑलराउंडर मिचेल मार्श से जो इन दिनों प्रचंड फॉर्म में चल रहे हैं। इसके अलावा जब से जोश इंग्लिस लखनऊ की टीम से जुड़े हैं उन्होंने अपने बल्ले से सबको खासा प्रभावित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here