लड़की भगाने की रंजिश में दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से हमला

0

कोतवाली क्षेत्र के भटेरा चौकी वार्ड-2 पंप हाउस गली में उस समय सनसनी फैल गई।जब आधा दर्जन से अधिक लोगों ने ऑनलाइन दुकान में घुसकर एक युवक पर प्राण घातक हमला कर दिया। हाथ-मुक्कों से मारपीट के बाद चाकू से कनपटी पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिये। हमलावर मौके से फरार हो गए। यह वारदात लड़की को भगाने में सहयोग करने की रंजिश को लेकर की गई। घायल शुभम पिता शरद मेहरबान 29 वर्ष वार्ड नंबर 11 श्रीवास्तव गली बूढ़ी बालाघाट निवासी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला

वार्ड नंबर 11 श्रीवास्तव गली, बूढ़ी बालाघाट निवासी शुभम मेहरबान अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। उसकी भटेरा चौकी पंप हाउस गली में ग्राहक सेवा केंद्र नाम से ऑनलाइन दुकान है।शुभम के परिवार के युवक अमन मेहरबान का किरनापुर क्षेत्र के ग्राम पीपरटोला निवासी हिरवाने परिवार की एक लड़की से पिछले 3 साल से प्रेम संबंध था। परिजनों ने लड़की की शादी पिछले सप्ताह बीजाटोला(परसवाड़ा) में उसकी मर्जी के खिलाफ कर दी थी।

लड़की भगाने के बाद बनी रंजिश

हाल ही में लड़की मायके पीपरटोला आई थी। दो दिन पहले अमन उसे भगा ले गया। इसके बाद हिरवाने परिवार को शक हुआ कि लड़की को भगाने में शुभम मेहरबान ने सहयोग किया है। इसी रंजिश में हिरवाने परिवार मेहरबान परिवार को परेशान करने लगा।18 मई की रात 6-7 लोगों ने शुभम के घर के सामने गाली-गलौज कर मारपीट की धमकी दी थी।

ऐसे हुई वारदात

19 मई को सुबह करीब 11 बजे शुभम अपने ममेरे भाई आशीष सोनबिरसे बम्हनी(लालबर्रा)निवासी के साथ दुकान खोलने गया था। दोनों दुकान में बैठे थे। तभी पीपरटोला निवासी लड़की का भाई राजा हिरवाने और जीजा कपिल साहू आए। दोनों ने दुकान का शटर बाहर से गिराया ऒर अंदर घुसकर शुभम से मारपीट कर चले गए। जिसके कुछ देर बाद राजा हिरवाने और कपिल साहू आधा दर्जन से अधिक साथियों के साथ दोबारा आए और दुकान के अंदर घुसकर दो लोगों ने आशीष को पकड़ लिये। कपिल, राजा और उनके साथियों ने शुभम को हाथ-मुक्कों से बेरहमी से मारपीट किये। इसी दौरान कपिल साहू ने चाकू से शुभम की कनपटी पर वार कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर वहा से फरार हो गए। इस वारदात में शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया था।सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल शुभम को जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती कराये। जिला अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी शिवदयाल पटले ने घायल शुभम और प्रत्यक्षदर्शी आशीष के बयान लिए। कोतवाली पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here