लद्दाख में बनेंगे 5 नए जिले, उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दे दी मंजूरी, एक क्लिक में जानें नाम

0

Ladakh New Districts: लद्दाख के लिए एक बड़ी और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना (Vinai Kumar Saxena) ने घोषणा की है कि केंद्र शासित प्रदेश में पांच नए जिलों के गठन को मंजूरी दे दी गई है। यह फैसला लंबे समय से वहां के लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उपराज्यपाल ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि यह दिन लद्दाख के लिए बेहद खास है।

कुल जिलों की संख्या बढ़कर हो जाएगी सात

नए जिलों के बनने से प्रशासन को मजबूत किया जा सकेगा और लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से पहुंचेगा। अब तक लद्दाख में केवल दो जिले थे, लेकिन इन पांच नए जिलों के जुड़ने के बाद कुल जिलों की संख्या बढ़कर सात हो जाएगी। नए बनाए गए जिलों में नुब्रा, श्याम (Sham), चांगथांग, जांस्कर और द्रास शामिल हैं। इन क्षेत्रों के लोगों को लंबे समय से अलग जिला बनाने की मांग थी, ताकि स्थानीय स्तर पर विकास कार्य तेजी से हो सके। अब यह मांग पूरी होने से लोगों में खुशी का माहौल है।

जिलों की संख्या बढ़ने से प्रशासनिक कामकाज होगा आसान

जिलों की संख्या बढ़ने से प्रशासनिक कामकाज आसान होगा। लोगों को छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और अन्य सुविधाओं को बेहतर तरीके से विकसित किया जा सकेगा। इससे लद्दाख के दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। यह कदम लद्दाख के विकास की दिशा में एक बड़ा और अहम फैसला माना जा रहा है। सरकार का मानना है कि इससे क्षेत्र में संतुलित विकास होगा और लोगों का जीवन स्तर बेहतर बनेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here