वर्ल्ड कप में भारत की जीत का बालाघाट के युवाओ ने मनाया जश्न

0

पदमेश न्यूज़, बालाघाट। रविवार 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का फाईनल मैच खेला गया।जिसमे अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए,भारतीय टीम ने यह फायनल मैच, 96 रनों से जीतकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया।जिसका पूरे देश सहित बालाघाट के युवाओ ने भी जमकर जश्न मनाया।इस दौरान युवाओ ने ढोल नगाड़े की थाप पर जमकर ठुमके लगाए तो वही देश भक्ती गीतो पर प्रशंसक झूमते गाते नाचते दिखाई दिए।जहा जश्न का माहौल देर रात तक नगर में दिखाई दिया।

रंगपंचमी पर दिखा दीपावली का माहौल
रविवार को टी-20, वर्ल्ड कप का फायनल मैच, अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रनो का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में खेलने उतरी न्यूजीलैंड की पूरी टीम 159 रन पर आल आउट हो गई और भारतीय टीम ने फायनल मैच 96 रनों से जीतकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया। यह भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत थी। इस मैच में भारत ने ना केवल मैच में जीत को रिपिट किया बल्कि शानदार डिफिट भी किया। जिससे भारतीय टीम ने देश के 140 करोड़ देशवासियों को होली की रंगपंचमी पर दीपावली बनाने का मौका दिया।

चक दे इंडिया और भारत माता की जय का किया गया उद्घोष
टी-20 के फायनल मैच में कीवियो पर भारत की जीत का जश्न पूरे देश के साथ ही बालाघाट में भी देखा गया। यहां क्रिकेट प्रेमियों ने भारतीय टीम के टी-20 वर्ल्ड कप में जीत का जश्न ढोल और चक दे इंडिया की गीत पर नाचकर मनाया। भारतीय टीम की जीत पर जिले में जश्न का माहौल ना केवल ढोल की आवाज पर क्रिकेट प्रशंसकों ने नाचकर मनाया बल्कि जीत पर जमकर आतिशबाजी भी की। वहीं भारत माता की जय का उद्घोष करते हुए युवाओं ने जमकर जश्न मनाया।

इन जगहों पर बड़ी एलडीईडी स्क्रीन में देखा गया फाईनल मैच
टी-20 वर्ल्ड कप फाईनल का मैच देखने के लिए
जिला मुख्यालय के काली पुतली चौक, उत्कृष्ट विद्यालय मैदान, झांसी रानी चौक सहित अन्य चौराहो पर बड़ी एलडीईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई थी।जहा शाम होते ही भारत-न्यूजीलैंड के लाईव मैच देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जहां पहुंचकर क्रिकेट प्रेमियों ने फायनल मैच का भरपूर आनंद लिया।

भारतीय टीम की जीत के लिए की गई थी प्रार्थना
आपको बताए कि जिले में रविवार को फायनल क्रिकेट मैच में भारतीय जीत की प्रार्थना शुरू हो गई थी। जिला किक्रेट एशोसिएशन ने फायनल मैच में भारतीय टीम की जीत के लिए पूजन और प्रार्थना की थी। एशोसिएशन की उम्मीद भी भारतीय जीत में खरी उतरी। इस मैच में लगातार टूर्नामेंट में कम स्कोर पर आउट हो रहे अभिषेक शर्मा ने ना केवल विस्फोटक पारी खेली बल्कि संजू सैमसन और ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी भी की। गेंदबाजी में भी बुमराह और अक्षर पटेल के साथ अन्य गेंदबाजो ने भारतीय टीम की जीत को मुक्कमल कर देशवासियो को होली की रंगपंचमी पर जीत का तोहफा दिया।उधर इस जीत पर युवाओं द्वारा देर रात तक जश्न मनाया गया। इस पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम देखने को मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here