वारासिवनी में घर के सामने से बाइक चोरी, पुलिस ने अज्ञात चोर पर दर्ज किया मामला

0

वारासिवनी। शहर में चोरों के हौसले बुलंद हैं ताजा मामला वार्ड नंबर 05 रेलवे स्टेशन रोड का है जहाँ एक युवक के घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े पार कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर वारासिवनी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 05 निवासी इमरान पिता मोहम्मद शब्बीर खान जो कि एमपीईबी में आउटसोर्स कर्मचारी हैं रविवार 03 मई को सुबह करीब 10:00 बजे अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौटे थे। उन्होंने अपनी हीरो होंडा पैशन प्रो सिल्वर ब्लैक कलर जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर एम पी 50 एम एफ 2921 है, घर के सामने खड़ी की थी। शाम करीब 05:00 बजे जब इमरान किसी काम से घर के बाहर आए तो उन्होंने देखा कि वहां मोटरसाइकिल गायब थी। पीड़ित ने तत्काल अपने स्तर पर आस-पड़ोस और क्षेत्र में वाहन की तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चलने पर उन्होंने वारासिवनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 303(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। चोरी गई बाइक की कीमत करीब 20000 रुपये बताई जा रही है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों और संदिग्धों की तलाश में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here