वारासिवनी(पदमेश न्यूज)। वारासिवनी थाना अंतर्गत नाबालिक के द्वारा विशाल पिता अशोक पंचेश्वर पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए 12 दिसंबर को वारासिवनी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। जिसमें पुलिस के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है वही मामले में जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय नाबालिक कक्षा ग्यारहवीं में अध्यनरत है जिसकी पहचान विशाल पंचेश्वर से पहले से थी। विशाल नाबालिक के साथ लगातार गलत काम करता रहा जिससे वह गर्भवती हो गयी। जिसमें नाबालिक को 11 दिसंबर को पेट में दर्द उठा इसके बाद सिविल अस्पताल में नाबालिक के द्वारा बच्चों को जन्म दिया गया। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर विशाल पिता अशोक पंचेश्वर के खिलाफ भादवी की धारा 376 (3), 376 (2) एन पास्को एक्ट की धारा 5 (जे) (2), 5 (एल), 6 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया है। वही आरोपी को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।









































