वीकेंड में ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की कमाई में उछाल, सोमवार को है एसिड टेस्‍ट

0

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्‍म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर एक मजबूत शुरुआत की है। पहले दिन शुक्रवार को इस फिल्‍म ने 11.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर औसत शुरुआत की थी। लेकिन शनिवार और रविवार को फिल्‍म की कमाई में तगड़ी बढ़ोतरी हुई। अपने फर्स्‍ट वीकेंड में करण जौहर के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 45.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। जबकि वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन के मामले में भी वीकेंड में फिल्‍म की मजबूत पकड़ दिख रही है। ऐसे में सोमवार से वीकडेट में भी कमाई सधी हुई रहने की संभावना है।

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Collection Day 3: बॉक्‍स ऑफिस का लेखा-जोखा रखने वाली वेबसाइट sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने रविवार को 18.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। देशभर में 3200 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुई इस फिल्‍म ने शनिवार को 16.05 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस तरह ओपनिंग डे के मुकाबले जहां शनिवार को कमाई में 44.59% की बढ़ोतरी दर्ज हुई, वहीं रविवार को एक बार फिर कमाई में 16.82% का उछाल आया। रविवार को थ‍िएटर्स में फिल्‍म की ऑडियंस ऑक्यूपेंसी 42.69% रही है।

दिल्‍ली-एनसीआर और मास सर्किट में बढ़ी कमाई

करण जौहर की यह फिल्म दिल्ली-एनसीआर में सबसे बढ़‍िया प्रदर्शन कर रही है। दिल्‍ली, गुरुग्राम और नोएडा में ‘रॉकी और रानी’ की जोड़ी को पहले तीन दिनों में हिट कलेक्शन मिला है। पंजाब सर्किट में भी फिल्‍म फर्स्‍ट वीकेंड में आगे बढ़ी है। इसके अलावा बेंगलुरु, कोलकाता और मुंबई में भी फिल्‍म को दर्शकों ने अच्‍छा रेस्‍पॉन्‍स मिला है। ओपनिंग डे पर औसत शुरुआत के बाद रविवार को देशभर के मास बेल्ट में फिल्‍म का कलेक्‍शन बेहतर रहा है। हालांकि, उम्‍मीद थी कि शनिवार के मुकाबले रविवार को कमाई में 30-35% की बढ़ोतरी होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here