दीपावली पर्व के बाद से मंडई मेलों का दौर प्रारंभ हो जाता है कई जगहों में पिछले कई वर्षों से ग्यारस के दिन मंडई का आयोजन किया जाता है इसी परंपरा को जारी रखते हुए नगर मुख्यालय के वार्ड नंबर 13 स्थित गंगानगर में मंडई का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में वार्ड के एवं नगर के लोगों ने शामिल होकर मंडई मेला आयोजन का लुत्फ उठाया।
इसी तरह नगर मुख्यालय के वार्ड नंबर 33 गायखुरी में भी मंडई का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने आकर मंडई का लुत्फ उठाया। गायखुरी में जनता के मनोरंजन के लिए छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसको लेकर लोगों में भारी उत्साह नजर आया।
मंडई आयोजन के संबंध में वार्ड नंबर 13 के निवर्तमान पार्षद सिद्धार्थ शेंडे ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल के कारण पिछले 2 वर्षों से मंडई का आयोजन गंगानगर में नहीं हो पाया था लेकिन अभी स्थिति सामान्य होने के कारण पुरानी परंपरा को यथावत रखते हुए मंडई का आयोजन किया गया है। ऐसे अवसरों में लोग आपस में मिलते हैं और उत्सव के रूप में खुशियां मनाते हैं।










































