शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

0

न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल

बालाघाट/

तिरोड़ी पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती का यौन शोषण करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार युवक पियूष पिता सुरजू प्रसाद डोंगरवार 22 निवासी वार्ड क्रमांक 18 तिरोड़ी निवासी है जिसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया

प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 से आरोपी पीयूष का 23 वर्षीय युवती के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। इस प्रेम सम्बंध के चलते पीयूष ने युवती को शादी का आश्वासन देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में 9 जुलाई को पीयूष ने शादी करने से इनकार कर दिया।युवती द्वारा पीयूष को समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन उसके द्वारा शादी से इंकार करने पर वह तिरोड़ी थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर तिरोड़ी पुलिस ने पीयूष के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया।मामले की विवेचना सहायक उपनिरीक्षक उमेश दियेवार ने की। विवेचना के दौरान आरोपी पीयूष को गिरफ्तार कर 15 जुलाई को कटंगी न्यायालय में पेश किया गया।जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में उपजेल वारासिवनी भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here