शादी के बाद इतनी बदल गई महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा, पति फरमान संग हनीमून की फोटो हुई वायरल

0

Monalisa Bhosle Pic: महाकुंभ में माला मोनालिसा रातों-रात वायरल हो गई थी। उनकी खूबसूरती पर लोग फिदा हो गए थे। तब से ही सोशल मीडिया पर मोनालिसा छाई हुई है। हाल ही में मोनालिसा ने फरमान खान से शादी कर ली। इसके बाद से ही वो विवादों में फंस गई है। कई लोग इस शादी को लव जिहाद कह रहे हैं। इस बीच मोनालिसा और फरमान खान की एक तस्वीर सामने आई है, जो कि इंटरनेट की दुनिया में तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो को देखकर लोग दंग रह गए हैं।

मोनालिसा और फरमान की हनीमून फोटो

इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें मोनालिसा और उनके पति फरमान समंदर किनारे क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो की कैप्शन में लिखा है, ‘केरल में एंजॉय करते हुए।’ तस्वीर में मोनालिसा वेस्टर्न लुक में दिखाई दे रही है। शादी से पहले साड़ी और सूट में रहने वाली मोनालिसा का अंदाज अब बदल गया है। फोटो में मोनालिसा ब्लैक एंड क्रीम शर्ट और ग्रे पैंट में किलर लग रही हैं। दोनों की तस्वीरों पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। जहां कई लोग इस फोटो पर प्यार बरसा रहे हैं। तो कई लोग मोनालिसा और फरमान को ट्रोल कर रहे हैं।

शादी में मचा बवाल

वायरल गर्ल मोनालिसा के शादी में काफी बवाल हुआ। रिपोर्ट्स की मानें तो इस शादी के लिए उनके घरवाले तैयार नहीं थे और मोनालिसा की शादी किसी और से करवाना चाहते थे। हालांकि मोनालिसा ने अपनी खुशियों को नजरअंदाज नहीं किया और फरमान संग शादी कर ली। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीते 6 महीने से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। अब मोनालिसा और फरमान ने अपने प्यार को शादी का नाम दे दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि मोनालिसा की शादी केरल में हिंदू रीति-रिवाज से हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here