‘शुक्र है शादी से पहले प्रेग्‍नेंट हो गई’, Neha Dhupia ने बताया मच गई थी अफरा-तफरी, चौंक गए थे करीबी

0

एक्‍ट्रेस और ‘रोडीज’ की गैंग लीडर नेहा धूपिया ने जब साल 2018 में अचानक एक्‍टर अंगद बेदी संग शादी का ऐलान किया, तो हर कोई चौंक गया था। उस दौरान यह खबर खूब उड़ी कि पूर्व मिस इंडिया नेहा शादी से पहले ही प्रेग्‍नेंट थीं। यह बात सच भी साबित हुई, क्‍योंकि मई में गुरुद्वारे में शादी के 5 महीने बाद ही नवंबर 2018 में उन्‍होंने बेटी मेहर धूपिया बेदी को जन्‍म दिया। शादी से पहले प्रेग्‍नेंसी को लेकर तब नेहा धूपिया पर खूब सवाल उठाए गए, लेकिन इस कपल ने ‘ओछी ट्रोलिंग’ से ज्यादा अपने प्‍यार को महत्‍व दिया। इस पर उन्‍हें फैंस का भी साथ मिला। अब इस कपल ने अपनी अनोखी लव स्टोरी के बारे में खुलकर बात की है और बताया कि कैसे उनकी सालों की दोस्ती और अचानक प्रेग्नेंसी ने उन्हें एक-दूसरे के करीब ला दिया। अंगद बेदी और नेहा धूपिया अब दो बच्चों के माता-पिता हैं।

नेहा धूपिया ने 10 मई 2018 को एक गुरुद्वारे में एक निजी समारोह में, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी के बेटे और एक्‍टर अंगद बेदी से शादी की। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। शादी के 5 महीने बाद 18 नवंबर 2018 को बेटी मेहर का जन्‍म हुआ। जबकि साल 2021 में उनका दूसरा बच्‍चे, बेटा गुरिक धूपिया बेदी पैदा हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here