शेयर बाजारों की गिरावट के साथ शुरुआत

0

वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोरी और रिलायंस इंडस्ट्रीज, सूचना प्रौद्योगिकी तथा बैंकों के शेयरों में गिरावट के चलते बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट के साथ शुरुआत हुई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 898.61 अंक गिरकर 58,638.46 पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 273.75 अंक गिरकर 17,485.55 पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान इंफोसिस, टाटा कंसल्टेन्सी सर्विसेस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचसीएल टेक्नोलॉजीज तथा आईसीआईसीआई बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में तेजी रही। अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, तोक्यो और हांगकांग भी नुकसान में कारोबार कर रहे थे जबकि शंघाई मध्य सत्र के सौदों में तेजी में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। पिछले कारोबारी सत्र में, मंगलवार को तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 1,564.45 अंक की लंबी छलांग के साथ 59,537.07 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 446.40 अंक चढ़कर 17,759.30 अंक पर बंद हुआ। आज के कारोबार को अगर सेक्‍टरवार देखें तो सभी सेक्‍टर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। हालांकि, सबसे ज्‍यादा गिरावट निफ्टी आईटी और निफ्टी बैंक के सेक्‍टर में दिख रही है। ये दोनों ही सेक्‍टर 1 फीसदी से ज्‍यादा गिरावट पर गिरावट कारोबार कर रहे हैं। आज सिर्फ निफ्टी रियल्‍टी के स्‍टॉक्‍स में ही तेजी का माहौल है। अशोक लीलैंड के शेयरों ने 52 हफ्ते का उच्‍चतम स्‍तर छू लिया है। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 4,165.86 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here