ग्रामीण थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम पंचायत कोसमी की एक वृद्धा ने हाल में नवनिर्वाचित सरपंच पति गगन नगपुरे के विरुद्ध वोट नहीं देने पर परेशान करने का आरोप लगाई।गगन नगपुरे द्वारा परेशान किए जाने से व्यथित इस वृद्धा ने अपने घर में रखी 8,10 टेबलेट का सेवन कर ली जिसके सेवन से बेहोश इस वृद्धा आशा बाई पति ईशुलाल राउत 60 वर्ष वार्ड नंबर 15 कोसमी निवासी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह घटना 20 जुलाई की रात्रि में हुई इस घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर आशा बाई से पूछताछ की और उसके बयान दर्ज कराएं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आशा बाईं घरेलू काम करती है जिसके परिवार में एक बेटा दो बेटी है। दो बेटी की शादी हो चुकी है। बताया गया कि हाल ही में ग्राम कोसमी में संपन्न हुये सरपंच के चुनाव में आशा बाई सरपंच प्रत्याशी ओंकार माहूले के पक्ष में थी और वह ओंकार माहूले की रैली में घूमी थी। इस चुनाव में गगन नगपुरे की पत्नि अंबिका नगपुरे सरपंच पद पर निर्वाचित हुई है। निर्वाचित होने के बाद सरपंच पति गगन नगपुरे आशा बाई को डराधमका कर परेशान करने लगा कि तुमने मुझे वोट नहीं दिए। मैंने कौन सा गुनाह किया तुमने ओंकार माहुले को वोट दिए हो। 20 जुलाई को गगन नागपुरे द्वारा परेशान किये जाने की शिकायत आशा बाई ने ग्रामीण थाना में की थी। शाम 7 बजे आशाबाई अपनी पड़ोसी महिला संध्या विश्वकर्मा के घर आई और उसे बताई थी कि सरपंच पति गगन नगपुरे एवं जयकृष्ण उसे बहुत परेशान करते हैं। कहते हैं कि तुमने मेरे को वोट नहीं दिया हम तेरा डेरा बाहर फेक देंगे। जिससे वह परेशान हो गई है अब मैं जहर खाकर मर जाऊंगी आशा बाई अपनी पड़ोसन संध्या विश्वकर्मा से यह बोल कर अपने घर आई । जिसके कुछ देर बाद आशा बाई नहीं दिखी तब संध्या बाई ने आशा बाई के घर जाकर देखी आशा बाई अपने घर में बेहोश पड़ी थी। जिसने कुछ खा लिया था।संध्या बाई ने इस संबंध में आशा बाई के परिवार को बताई जिनके साथ संध्या विश्वकर्मा ने आशा बाई को जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती की । इस घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण पुलिस के अलावा प्रशासनिक अधिकारी भी जिला अस्पताल पहुंचे जिन्होंने आशा बाई के मरणासन्न कथन करवाएं जिसकी जांच आगे ग्रामीण पुलिस द्वारा की जा रही है। इसके अलावा जिला अस्पताल पुलिस ने संध्या विश्वकर्मा 50 वर्ष वार्ड नंबर 15 कोसमी निवासी का बयान लेकर अस्पताल तहरीर अग्रिम कार्रवाई हेतु ग्रामीण थाना बालाघाट भिजवा दी है।
गगन द्वारा परेशान करने से उसने टेबलेट खा ली- आशा बाई
जिला अस्पताल में भर्ती आशा बाई ने बताई कि वह चौका बर्तन का काम करती है गगन ने उसकी टेंशन बढ़ा दिया । मकान मेरा है सब कुछ मेरा है उसके बाद भी गगन मकान को दूसरे के नाम पर लिखूंगा बोलता है जिसके कारण उसका दिमाग खराब हो गया था आशा बाई ने बताई कि गगन को वोट नहीं दिए हैं इसलिए वह देख लेने की धमकी देता है और बोलता है कि मैंने पंचायत से पैसा दिलवाया था और तुमने वोट नहीं दिया तुमको यहां से निकालना है। कल जब वह काम पर जा रही थी तो रास्ते में गगन ने पकड़ कर उसे परेशान किया जिसकी रिपोर्ट उसने ग्रामीण थाना में की थी गगन द्वारा परेशान करने से उसने टेबलेट खा ली।
चुनाव की रंजिश को लेकर मेरे विरोधी लोग प्रकरण को अंजाम दे रहे हैं- सरपंच पति गगन नगपुरे
नवनिर्वाचित सरपंच पति गगन नागपुरे ने आशा बाई द्वारा लगाए गए आरोप को सिरे से खारिज करते हए बताया कि पंचायत चुनाव संपन्न हुए हैं जिसने मेरी पत्नी अंबिका नगपुरे ने अपने प्रतिद्वंदी ओमकार माहूले को पराजित किया है। संध्या बाई विश्वकर्मा जिसने उस महिला को ग्रामीण थाना ले जाकर मेरे खिलाफ कंप्लेंट डाली है कि मैंने धमकी दिया है ।श्री नगपुरे ने आगे बताया कि 20 जुलाई को वह वार्ड नंबर 15 ग्रामीण जनों से मिलने गए थे उन्होंने चौधरी और केकड़े परिवार से मुलाकात किया और अन्य परिवार से मिलकर मैं उन लोगों के पास भी मिलने गया था। आशा बाई ने नाली की शिकायत बताई थी। जिसने हाई पावर टेबलेट खाई ।जिसे ओमकार माहुले उनके कार्यकर्ता पुत्र राजेश माहुले द्वारा हॉस्पिटल ले गये और उसे रात भर घेर कर मेरे खिलाफ कथन दिलवाने का प्रयास किया गया। रात्रि में किसी प्रकार की अनहोनी ना हो इसलिए उन्होंने पुलिस अधीक्षक को सूचना दी थी। पुलिस अधीक्षक ने रात्रि में ही 2 पुलिस कर्मचारियों को तैनात कर दिए थे।गगन नगपुरे ने बताया कि चुनाव की रंजिश को लेकर मेरे विरोधी लोग इस प्रकरण को अंजाम दे रहे हैं और मेरे खिलाफ झूठी शिकायत कर रहे हैं मैं किसी को डरा धमका नहीं सकता।
तहसीलदार की मौजूदगी में आशा बाई के कथन लिए गए हैं- नगर पुलिस अधीक्षक अंजुल मयंक मिश्रा
नगर पुलिस अधीक्षक अजुल मयंक मिश्रा ने बताया कि महिला आशा बाई राउत है उसके द्वारा कथित रूप से जहर खाया गया है। वह डिस्टिक अस्पताल में भर्ती हुई है। तहसीलदार की मौजूदगी में उसके कथन ले लिए गए हैं। आगे जो भी कार्रवाई कथन के आधार पर की जाएगी।









































