सर्पदंश से किसान की मौत:जमीन पर सोने की परंपरा बनी जोखिम का कारण

0

बालाघाट
जिले में सर्पदंश की एक दुखद घटना सामने आई है।जिसमें एक किसान की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक फगन सिंह पिता बृजलाल धुर्वे42 हर्रा टोला, ग्राम लातरी चौकी बिठली निवासी है। बीती रात यह घटना उस समय हुई जब यह व्यक्ति परिवार के साथ घर में नीचे सो रहा था। जिला अस्पताल पुलिस ने इस व्यक्ति का शव पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फगन सिंह धुर्वे अपने परिवार के साथ खेती-किसानी कर जीवनयापन करते थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। जो पढ़ाई कर रहे हैं। 22 अप्रैल की रात लगभग 8 बजे भोजन करने के बाद फगन सिंह अपने घर में जमीन पर बिस्तर लगाकर परिवार के साथ सो गए थे। देर रात करीब 3 बजे उनके सिर के पास किसी जहरीले सांप ने काट लिया।सर्पदंश के बाद फगन सिंह ने तुरंत परिजनों को जानकारी दी। परिवार वाले उन्हें तत्काल बिठली अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल बालाघाट रेफर कर दिया गया। 23 अप्रैल की सुबह लगभग 8 बजे 108 एंबुलेंस की मदद से फगनसिह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के दौरान महज एक घंटे के भीतर उनकी मौत हो गई।घटना के बाद जिला अस्पताल पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिये। साथ ही मर्ग कायम कर मामले की डायरी आगे की जांच के लिए संबंधित थाना रूपझर को भेज दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here