सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी 80-90 के दशक में सुपरहिट थी। दोनों ने साथ में बॉलीवुड पर राज किया था। हालांकि बाद में ये अलग हो गए। अब गीतकार की पहली पत्नी हनी ईरानी ने दोनों के बारे में चौंकाने वाली बात कही है। उन्होंने कहा कि जावेद अख्तर में अहंकार बढ़ गया था। वह और सलीम खान घमंडी हो गए थे। उन्होंने कहा कि जावेद एक ऐसे पति थे जो अपनी पत्नी को कमतर आंकते थे।
जब हनी ईरानी से पूछा गया कि जावेद अख्तर को अपनी बड़ी सफलता के बाद अहंकार की समस्या तो नहीं हो गई थी, तो उन्होंने ‘फिल्मफेयर’ को बताया, टकिस तरह का अहंकार? उसे बहुत ज्यादा अहंकार था… बहुत ही ज्यादा अहंकार। वह कहते थे कि तुम नहीं समझोगी।’ हनी ईरानी ने आगे कहा, ‘वह दूसरों के साथ भी अच्छा व्यवहार नहीं करते थे। जब कोई उन्हें सलाह देने की कोशिश करता था, जैसे कि सर, आपको ऐसे बात नहीं करनी चाहिए… या आपको ऐसा करना चाहिए’, तो वो जवाब देते थे, हमें मत बताओ क्या करना है, हम जानते हैं। तो उनमें यह अहंकार था, और मैंने यह देखा है।’
‘जावेद अख्तर बदल गए हैं’
जब हनी ईरानी से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी जावेद अख्तर को उनके व्यवहार के बारे में नहीं टोका तो उन्होंने कहा, ‘बोलते तो थे हम। पर अगर वो सुने तो। वो वह सिर्फ कहते थे, हां, तुम सही हो, बिल्कुल सही। हालांकि अब अब वह बिल्कुल बदल गए हैं, खासकर युवाओं के साथ उनके संबंध देखकर लगता है कि वह बहुत अच्छे हैं।’










































