सिवनी में खौलते पानी में गिरे पांच साल के मासूम ने दम तोड़ा

0

 जिले के छपारा थाना क्षेत्र में एक बिरयानी दुकान में खोलते पानी में गिरने से पांच साल के मासूम की 24 दिसंबर को मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में मातम छा गया है। घटना तीन दिन पहले 21 दिसंबर की है। छपारा के वीरू बिरियानी सेंटर में पांच वर्षीय मासूम बालक शिवम लोधी अपने पिता के साथ खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते बालक दुकान में रखे बिरयानी के चावल से निकाले गए माड़ के खौलते पानी के बड़े गंज में जा गिरा। दुकान में मौजूद पिता वीरू लोधी ने गिरते ही बालक को गरम पानी के गंज से बाहर निकाल लिया और ठंडा पानी डालकर छपारा अस्पताल में उपचार कराया। उपचार के बाद बालक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जहां तीन दिन तक जिदंगी से लड़ते हुए बालक ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। हालांकि घटना की सूचना छपारा पुलिस थाने में दर्ज नहीं कराई गई है। शनिवार को गमगीन माहौल में मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो : मासूम के खौलते पानी में झुलसने का वीडियाे इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल पूरा घटनाक्रम बिरियानी सेंटर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। जानकारी के अनुसार छपारा बस स्टैंड के पास वीरू बिरयानी सेंटर संचालित है। खुर्सीपार गांव निवासी वीरू लोधी परिवार के साथ छपारा में रहकर इसे संचालित करते हैं। 21 दिसंबर की दोपहर 5 साल का बालक शिवम दुकान में खेल रहा था, तभी खेलते हुए बालक गर्म पानी में जा गिरा।खौलते गरम पानी में गिरते ही बालक को पिता ने दौड़कर बाहर निकाल लिया और बाहर लेकर उस पर ठंडा पानी डाला। बाद में बालक का छपारा अस्पताल में उपचार कराया, जहां बालक ने तीन दिन बाद दर्द बढ़ने पर घर में ही दम तोड़ दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here