शहर के भटेरा चौकी नैनपुर रोड पर स्थित सेंट मैरी हाई स्कूल ने एक बार फिर अपने नाम और अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप अपना गौरव बनाए रखा। 1 दिन पहले जारी किए गए सीबीएसई क्लास 10वीं बोर्ड के रिजल्ट में शत प्रतिशत छात्र पास तो हूए ही, मेरिट सूची में भी अपना स्थान बनाने में सफल रहे। शनिवार को सेंट मैरी स्कूल प्रबंधन की ओर दसवीं क्लास के बेहतर रिजल्ट को देखते हुए स्कूल के छात्र और उनके परिजनों को बुलाकर सम्मानित किया गया। स्कूल पहुंचे छात्र तो उत्साहित थे उनके परिजनों के चेहरे पर भी खुशी स्पष्ट दिखाई दे रही थी, बच्चों ने पूरे साल मेहनत करे और उसका बेहतर परिणाम मिला हर परिजन का यही सपना होता है जो पूरा हो गया। तभी तो हर परिजन में स्कूल स्टाफ की जमकर तारीफ की और इस सफलता के पीछे अपने बच्चों के साथ ही स्कूल स्टाफ के हर मेंबर का बेहतर सपोर्ट होने की बात कही।
जे-डबल-ई की तैयारी-समग्र जैन
दसवीं क्लास में बेहतर रिजल्ट लाने पर किसी छात्र ने 11 वी क्लास में बायो तो किसी ने गणित विषय की पढ़ाई करने की बात कही। दसवीं क्लास में 95.6 अंक अर्जित करने वाले समग्र जैन बताते हैं कि उन्होंने 11 वी क्लास में मैथ्स लिया है और आगे जाकर जे-डबल-ई की तैयारी करना चाहते हैं। वह 10 वी क्लास के इस रिजल्ट से बहुत अधिक खुश है, और इसी तरह से 12 वी क्लास में भी रिजल्ट को बरकरार रखना चाहते है। सेंट मैरी स्कूल के विषय में जानकारी देते हुए समग्र जैन ने बताया कि स्कूल के शिक्षकों ने बहुत अधिक सहयोग दिया जब भी कोई दिक्कत गई तो फोन पर भी बेहतर मार्गदर्शन मिला।
आईआईटियन बनाने का फैसला-रुपाली जैन
समग्र जैन की मम्मी रुपाली जैन बताती हैं कि समग्र पढ़ाई में शुरू से ही अव्वल रहा है। वैसे तो समग्र के पापा उसे डॉक्टर बनाना चाहते हैं, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए उसे आईआईटियन बनाने का फैसला लिया है। जिसके लिए समग्र शुरू से ही बेहतर पढ़ाई कर रहा है।
95 प्रतिशत बने-उत्कृष्ट तिवारी
समग्र की तरह दसवीं क्लास में 95 प्रतिशत अंक लेकर पास होने वाले उत्कृष्ट तिवारी भी कहते हैं कि वे भी आईआईटियन बनना चाहते हैं और मुंबई आईआईटी में एडमिशन के लिए 11वीं क्लास से ही तैयारी शुरू कर दी है।
शिक्षको΄ का सहयोग- अरुण तिवारी
उत्कृष्ट तिवारी के पापा अरुण तिवारी अपने बच्चे की इस सफलता के पीछे स्कूल के पूरे स्टाफ को धन्यवाद देते हैं, और कहते हैं कि बच्चा चाहे कितना अच्छा हो कितनी अच्छी तैयारी कर ले लेकिन जब तक शिक्षक उसे बेहतर तरीके से सपोर्ट नहीं करते तब तक वह सफल नहीं हो सकता।
सबका मिला मार्गदर्शन-सुहाना कोनर
सेंट मैरी स्कूल दसवीं क्लास में सुहाना कोनर ने 96.6 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल में टॉप किया। लेकिन जब अपनी सफलता के पीछे का राज बताने की बारी आई तो मम्मी पापा के साथ ही प्रिंसिपल मेम और के जी से लेकर दसवीं क्लास तक हर एक टीचर को थैंक्यू बोलना नहीं भूली और कहा कि उनके गाइडेंस से ही उन्होंने आज स्कूल में टॉप किया है।
बिना ट्यूशन टॉप- शोभा कोनर
सुहाना कोनर की मम्मी शोभा कोनर वैसे तो सेंट मैरी स्कूल की स्टाफ मेंबर है उन्होंने बताया कि सुहाना ने बिना ट्यूशन के 96.6 प्रतिशत बनाया, वह डॉक्टर बनना चाहती है उसके लिए उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है।
शत-प्रतिशत रहा रिजल्ट-प्रि΄सिपल
छात्रों की सफलता से सेंट मैरी स्कूल के प्रिंसिपल सिस्टर पावना बहुत अधिक खुश है, उन्होंने बताया कि 88 बच्चों ने दसवीं क्लास की परीक्षा दी थी, जिसमें सभी बच्चे पास हो गए। 4 बच्चे 95 प्रतिशत से अधिक, 20 बच्चों ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। इस पूरी सफलता के लिए वे स्कूल के बच्चे उनके परिजन और स्कूल स्टाफ को बधाई देती है।









































