लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अमित शाह (Amit Shah) के बयान पर बड़ा पलटवार किया है। अमित शाह के बयान का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि शाह क्या कह रहे हैं, उससे मतलब नहीं है, बस वो ये बताएं कि किसके आदेश से छात्रों पर गोलियां चली? पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया थाअमित शाह ने क्या कहा?
बीते 20 जुलाई को आरंभ हुए संसद के मानसून सत्र के दौरान दोनों सदनों में जारी गतिरोध के बीच शाह ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपना पक्ष रखा और आरोप लगाया कि विपक्ष चर्चा होने ही नहीं देना चाहता। शाह ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि संसद का मानसून सत्र शुरू होने के बाद से वह नियमित रूप से संसद आ रहे हैं और अपने कक्ष में बैठते हैं, लेकिन विपक्ष दोनों सदनों की कार्यवाही नहीं चलने दे रहा है। उन्होंने कहा, ’’लापता’, ’भाग गए’ ’भगोड़े हैं,’ इस प्रकार की भाषा भारत के सार्वजनिक और संसदीय जीवन में आजकल सुनाई दे रही है। लेकिन मैं संसद में नियमित रूप से आ रहा हूं। मैं अपने कक्ष में बैठता हूं, लेकिन जब विपक्ष संसद को चलने ही नहीं दे रहा है, तो कोई जाकर क्या करेगा।’’
चर्चा को तैयार सरकार
शाह ने कहा कि विपक्ष चर्चा कराने के लिए आज दोपहर दो बजे तक लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र दे दे और आज तीन बजे से अगले दिन तीन बजे तक सभी प्रकार की चर्चा हो जाए। उन्होंने कहा, ’’मैं सदन में बैठूंगा, सभी को सुनूंगा और हर बिंदु का जवाब दूंगा। सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। मैं इस बात पर भी चर्चा करूंगा कि आपने (विपक्ष) चर्चा क्यों नहीं चाही।’’
शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार किसी भी मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है और विपक्ष को संसद की कार्यवाही चलने देनी चाहिए। गृह मंत्री ने कहा कि अब विपक्ष को तय करना है कि उन्हें चर्चा करनी है या हंगामा करना है।










































