हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Rains) और उत्तराखंड (Uttarakhand Rains) मे एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। हिमाचल प्रदेश के सोलन (cloudburst in Salon) में बादल फटने से 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं उत्तराखंड में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। कुछ स्थानों पर पुल बहने की सूचना है।
शिमला के समरहिल में बड़ा भूस्खलन हुआ है। इससे जहां एक शिव मंदिर दब गया है। आसपास की इमारतों को नुकसान पहुंचा है। मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। राहत तथा बचाव कार्य जारी है। अब तक 5 लोगों के मारे जाने की खबर है। 20-25 लोग दबे हो सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश: 3 दिन में 20 से अधिक लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ के कारण 20 से अधिक लोगों की मौत होने की जानकारी है। पिछले 3 दिनों से प्राकृतिक आपदा से गिरे मंडी जिला में 13 लोगों की मौत हुई। इसके बाद सोलन जिला में सात लोगों की मौत होने की सूचना है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटों तक मानसून इसी प्रकार सक्रिय रहेगा।









































