दिवाली के मौके पर हैदराबाद में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक अपार्टमेंट में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, डीसीपी वेंकटेश्वर राव सेंट्रल जोन ने बताया कि हैदराबाद के नामपल्ली के बाजारघाट में एक अपार्टमेंट परिसर में स्थित गोदाम में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई है।
इमारत में केमिकल का अवैध भंडारण अग्निकांड का एक कारण हो सकता है। इमारत के स्टिल्ट एरिया में केमिकल जमा किए गए थे और आग इन केमिकल के कारण लगी थी। कुल 21 लोगों को बचाया गया, जिनमें से 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोगों का इलाज चल रहा है। सभी लोगों को अपार्टमेंट बिल्डिंग से बचा लिया गया है।










































