होली पर जापानी लड़की को छेड़ने वाले पुलिस हिरासत में:लड़की भारत छोड़कर बांग्लादेश गई; जबरदस्ती रंग लगाने वाले 3 लड़कों में से एक नाबालिग

0

दिल्ली में होली के दिन जापानी लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले 3 लड़कों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसमें एक लड़का नाबालिग है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने अपनी गलती कबूल कर ली है। पुलिस ने जानकारी दी कि पहाड़गंज में रह रही जापानी लड़की ने भारत छोड़ दिया है और वह बांग्लादेश चली गई है।

पुलिस ने यह भी बताया कि उन्होंने जापानी एम्बेसी को लिखकर लड़की को पहचानने में मदद मांगी थी, लेकिन एम्बेसी ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। डिप्टी पुलिस कमिश्नर संजय कुमार सैन ने बताया कि सही जानकारी निकालने के लिए वीडियो को एनालाइज किया जा रहा है।

लड़की को जबरदस्ती रंग लगाया, सिर पर अंडे फोड़े थे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की जापान से पहली बार भारत होली खेलने आई थी। इस घटना का वीडियो खुद लड़की ने शेयर किया था, लेकिन बाद में अकाउंट से हटा लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसमें दिख रहा था कि लड़कों का एक ग्रुप एक जापानी लड़की के साथ जबरन होली खेल रहा है। एक लड़के ने लड़की को जबरदस्ती पकड़ा और उसे रंग लगाया। वह नहीं-नहीं बोलती रही, पर लड़के नहीं माने। एक लड़के ने उसके सिर पर अंडा फोड़ दिया।

लड़की जैसे ही वहां से निकलने लगी तो एक शख्स ने उसे पकड़ने की कोशिश की। ऐसे में लड़की ने उसे थप्पड़ जड़ दिया।सोशल मीडिया पर कई लोगों ने हैरानी जताई कि पास खड़े लोगों ने लड़की को बचाने की कोशिश क्यों नहीं की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here