अबकी बार… जनता की कमाई पर किश्तों में लूटमार, पेट्रोल-डीजल के फिर बढ़े रेट तो खरगे का मोदी सरकार पर अटैक

0

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। बीते 10 दिनों में तीसरी मौका है जब पेट्रोल-डीजल के भाव ऊपर गए हैं। पेट्रोल की कीमतों में 87 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है, वहीं डीजल के रेट 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में असली संकट नेतृत्व का है और यह बात अब सभी देशवासी समझ चुके हैं।

पेट्रोल अब हुआ 100 रुपये पार: खरगे

खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि पेट्रोल अब हुआ 100 रुपये पार, अबकी बार… जनता की कमाई पर किश्तों में लूटमार। पेट्रोल-डीजल पर रोजाना 1000 रुपये करोड़ का केंद्रीय कर लगाकर भाजपा का पेट नहीं भरा। अंतरराष्ट्रीय दाम जब कम थे तब जनता को फायदा नहीं पहुंचाया, उन्हें जमकर लूटा।’

‘8 दिनों में 3 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए’

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘जब संकट आया तो, चुनाव में जुट गए और चुनाव बाद त्याग का उपदेश दिया, फिर 8 दिनों में 3 बार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाए। हमें बताया गया कि विदेशों के मुकाबले भारत में दाम सबसे कम हैं। पश्चिम एशिया में जंग शुरू होने के बाद जब मोदी जी हम भारतीयों को सब ठीक है की घुट्टी पिला रहे थे तब बाकि देश अपनी-अपनी जनता को राहत पहुंचा रहे थे।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here