इधर विपक्षी नेता जा रहे एमके स्टालिन के घर, उधर अस्पताल के लिए निकले DMK प्रमुख, जानें क्या है मामला

0

परिसीमन विधेयक पर विपक्षी दलों को एकजुट करने की कांग्रेस की कोशिश के बीच राहुल गांधी समेत कई नेता एमके स्टालिन से मिलने चेन्नई पहुंच रहे हैं। हालांकि, बैठक से पहले स्टालिन अपनी मां से मिलने अस्पताल रवाना हो गए।

Sckपरिसीमन विधेयक के खिलाफ कांग्रेस द्वारा विपक्षी दलों को एकजुट करने की कवायद तेज हैं। शनिवार को डीएमके ने परिसीमन विधेयक को लेकर सरकार का समर्थन करने का फैसला किया था। इसके बाद रविवार को राहुल गांधी ने खुद सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि इंडिया ब्लॉक के वरिष्ठ नेता चेन्नई जाकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन से मुलाकात करेंगे।

हालांकि, विपक्षी नेताओं से मुलाकात से पहले एमके स्टालिन अपनी मां से मुलाकात के लिए अपने आवास से अस्पताल के लिए रवाना हो गए। अस्पताल में स्टालिन की मां की हालत नाजुक बताई जा रही है। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, शाम करीब 4 बजे एमके स्टालिन, विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। बताते चलें कि कनिमोझी 3 बजे तक चेन्नई पहुंचेंगी।

राहुल गांधी ने क्या कहा?
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर चेन्नई दौरे के उद्देश्य की जानकारी दी, उन्होंने लिखा कि INDIA गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं के साथ वे स्टालिन से मिलने चेन्नई जा रहे हैं और उनसे व डीएमके से परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयकों का विरोध करने का अनुरोध करेंगे। राहुल गांधी ने दावा किया कि लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करने से भारत में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा, क्योंकि इससे भाजपा और आरएसएस को देश के पूरे चुनावी नक्शे को अपने राजनीतिक फायदे के हिसाब से दोबारा तैयार करने का मौका मिल जाएगा।

हुल गांधी ने स्टालिन की राजनीतिक भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि वे हमेशा तमिल विरोधी ताकतों के खिलाफ मजबूती से खड़े रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय हित, तमिलनाडु के हित और संविधान की रक्षा के लिए इस विधेयक को हराने में विपक्ष का साथ देने की अपील की। रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस इस मुद्दे पर असहमति दूर कर साझा रणनीति बनाने में जुटी है और रविवार को विपक्षी नेताओं की शरद पवार से भी मुलाकात प्रस्तावित है।

एमके स्टालिन ने भी किया पलटवार

राहुल गांधी की अपील पर एम.के. स्टालिन ने भी एक्स पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने संविधान और राज्यों के अधिकारों की रक्षा में डीएमके की ऐतिहासिक भूमिका को स्वीकार करने के लिए राहुल गांधी का आभार जताया और कहा कि डीएमके ने हमेशा तमिलनाडु और तमिल लोगों के हितों को सबसे ऊपर रखकर फैसले लिए हैं, जिन पर कोई समझौता नहीं होगा। स्टालिन ने ऐतिहासिक प्रतीकों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि इतिहास उन्हें ‘एट्टाप्पन’ (गद्दारों) के रूप में नहीं, बल्कि ‘कट्टाबोम्मन’ (वीरों) के रूप में याद रखेगा।

परिसीमन पर आमने-सामने हैं सरकार और विपक्ष

केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित संविधान संशोधन और परिसीमन से जुड़े विधेयकों पर संसद के विशेष सत्र में चर्चा होनी है। इन प्रस्तावों के तहत लोकसभा की अधिकतम सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करने और महिला आरक्षण को लागू करने की व्यवस्था से जुड़े प्रावधान शामिल हैं।

हालांकि, विपक्ष को आशंका है कि परिसीमन के जरिए राज्यों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व का मौजूदा संतुलन बदल सकता है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि इस प्रक्रिया का इस्तेमाल बीजेपी अपने राजनीतिक फायदे के लिए चुनावी क्षेत्रों की सीमाएं तय करने में कर सकती है। दूसरी ओर, सरकार के प्रस्ताव में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की लोकसभा सीटों में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी का प्रावधान किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here