नई दिल्ली: इबोला वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए भारत सरकार ने नई स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशायल (DGHS) द्वारा जारी की गई यह एडवाइजरी उन यात्रियों के लिए है जो कांगो, युगांडा और साउथ सूडान से भारत आ रहे हैं या फिर इन देसों से ट्रांजिट होकर गुजर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए हैं।
गुरुवार को डीजीएचसी द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के मुताबिक, अगर किसी यात्री में बुखार, उल्टी, कमजोरी, सिरदर्द, दस्त, गले में दर्द या शरीर से असामान्य ब्लीडिंग जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, तो उन्हें तुरंत एयरपोर्ट हेल्थ ऑफिसर या हेल्थ डेस्क पर रिपोर्ट करने को कहा गया है। साथ ही संक्रमित व्यक्ति के खून या शारीर के संपर्क में आए लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।








































