उर्विल पटेल ने IPL की सबसे तेज हाफ सेंचुरी लगाने के बाद पर्ची में क्या दिखाया, पापा की आंखें होंगी नम

0
  • चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने IPL इतिहास की सबसे तेज हाफ सेंचुरी जड़कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मात्र 13 गेंदों में 50 रन बना दिया। इसके साथ ही वह यशस्वी जायसवाल के साथ IPL के 19 सालों के इतिहास की सबसे तेज हाफ सेंचुरी जड़कर नंबर 1 की पोजिशन पर आ गये हैं। इससे पहले यशस्वी जायसवाल ने भी 13 गेंदों में हाफ सेंचुरी लगाई है। उर्विल पटेल ने लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से मिले 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए धुआंधार बल्लेबाजी की।
  • जेब से पर्ची निकालकर दिखाया
  • हाफ सेंचुरी बनाने के बाद उन्होंने अपने जेब से एक पर्ची निकाली और दर्शकों की तरफ दिखाई। इस पर्ची में उन्होंने जो लिखा था, उसे देखकर उनके पिता की भी आंखें नम हो जाएंगे। उर्विल पटेल ने जो पर्ची दिखाई उसमें अंग्रेजी में लिखा था, ‘This Is For You Papa..’ 27 साल के उर्विल पटेल ने अपनी हाफ सेंचुरी को दिल खोलकर सेलिब्रेट किया। उनके सेलिब्रेशन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here