नई दिल्ली। कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला कर लिया है और डीके शिवकुमार राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। यह अहम फैसला गुरुवार सुबह बेंगलुरु में सीएम आवास पर हुई एक ब्रेकफास्ट मीटिंग के दौरान लिया गया। सिद्दरमैया ने नाश्ते पर मौजूद अपने कैबिनेट सहयोगियों को इस फैसले की जानकारी दी और कहा कि वह दोपहर 3 बजे इस्तीफा सौंप देंगे।क्या है इस्तीफे की वजह?
मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के सूत्रों के मुताबिक, पार्टी आलाकमान ने सिद्दरमैया से राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के लिए रास्ता साफ करने को कहा था। यह संदेश सीधे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से आया था, जिसके बाद सिद्दरमैया ने पद छोड़ने की सहमति दी।










































