पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। नगर मुख्यालय के बालाघाट रोड़ स्थित लॉन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी लालबर्रा एवं खमरिया के संयुक्त तत्वाधान में ३ जुलाई को ब्लाक स्तरीय मंडल, बूथ, बीएलए की ब्लाक स्तरीय बैठक एवं सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व बैहर विधायक संजय उइके, परसवाड़ा विधायक मधु भगत, वारासिवनी विधायक विवेक विक्की पटेल, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष सुश्री हीना कावरे, खमरिया मण्डल अध्यक्ष दमनसिंह रहांगडाले और लालबर्रा ब्लॉक अध्यक्ष मनीराम भोयर, वरिष्ठ कांग्रेसी ज्ञानचंद शर्मा, दीपक अग्रवाल के प्रमुख आतिथ्य एवं बालाघाट विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ। जिसमें सर्वप्रथम उपस्थितजनों ने महात्मा गांधी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात बालाघाट विधायक श्रीमती मुंजारे के द्वारा उपस्थित विधायकद्वय एवं नवनियुक्त अनुशासन समिति के पदाधिकारी व किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेन्द्रसिंह पटले का शाल, श्रीफल देकर सम्मान किया गया। वहीं बैठक व कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाना, आगामी राजनीतिक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करना तथा कांग्रेस की विचारधारा और जनहितकारी नीतियों को प्रत्येक घर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने के लिए संगठित होकर काम करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परसवाड़ा विधायक मधु भगत, वारासिवनी विधायक विवेक पटेल, बैहर विधायक संजय उइके, लांजी पूर्व विधायक सुश्री हीना कावरे, बालाघाट विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे ने कार्यकर्ताओं की महत्ता पर विशेष जोर देते हुए अपनी राजनीतिक यात्रा का अनुभव साझा करते हुए सभी को संगठित होकर काम करने की बात कही। साथ ही यह भी कहा कि जनता चुनाव जीता सकती है, लेकिन यदि कार्यकर्ताओं का ध्यान नहीं रखा गया तो कार्यकर्ता चुनाव हरा भी सकते हैं। इसलिए संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता जरूरी है। आगामी चुनावों के मद्देनजर कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर पूरी एकजुटता के साथ संगठन के हित में काम करने कहा गया।
बाईट – १ मधु भगत विधायक – परसवाड़ा।
२ संजय उइके विधायक, जिलाध्यक्ष – बैहर।
३ सुश्री हीना कावरे पूर्व विधायक – लांजी।
४ श्रीमती अनुभा मुंजारे विधायक – बालाघाट।









































