किसानों की मांग पूरी करने के लिए सरकार ने बनाई मंत्री-अफसरों की कमेटी, भोपाल में शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी

0

मध्य प्रदेश की राजधानी में अपनी मांगों को लेकर किसानों ने डेरा डाल दिया है। किसानों अपनी चार मांगों को लेकर भोपाल पहुंचे हैं। किसानों का कहना है कि मूंग की खरीदी सररकार 100 फीसदी करे। साथ ही खाद वितरण के लिए ई-टोकन की व्यवस्था खत्म की जाए। इन्हीं मांगों को लेकर किसान सीएम हाउस का घेराव करने जा रहे हैं लेकिन उन्हें भोपाल के सावरकर सेतु पर रोक दिया गया है। इसके बाद किसानों ने वही पर डेरा डाल दिया है। किसानों के प्रतिनिधि रात में कृषि मंत्री के साथ वार्ता करने गए थे लेकिन बात नहीं बनी।

  • किसानों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई कमेटीमूंग दाल के लिए एमएसपी की मांग कर रहे किसानों से बात करने के लिए सरकार ने मंत्रियों और अधिकारियों की कमिटी बनाई, सीएम मोहन यादव ने कहा- बातचीत से निकालेंगे हल
  • 12:14 PM, Jul 29 2026Bhopal Kisan Aandolan: मोहन यादव ने कहा कि हम किसानों से बात कर समाधान निकालेंगेकिसानों के आंदोलन पर सीएम मोहन यादव का बयान आया है। उन्होंने कहा कि हम पूरे राज्य में किसानों के लिए ‘कृषि कल्याण वर्ष’ मना रहे हैं। हम कई कदम उठा रहे हैं। मैंने किसानों से जुड़े एक मामले पर एक कमेटी बनाई है। यह कमेटी किसानों से बात करेगी। कल हमने राज्य के कृषि मंत्री को भेजा था। आज भी मंत्री और अधिकारी बातचीत करेंगे। सरकार किसानों के लिए सकारात्मक सुझावों का समर्थन करती है। लेकिन दोनों पक्षों को यह ध्यान रखना चाहिए कि इससे आम जनता को परेशानी न हो। हम बातचीत के जरिए इस समस्या का समाधान निकालेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here