कोसरीटोला से सरंडी मार्ग बदहाल ग्रामीण परेशान

0

गड्ढों से आवागमन मुश्किल सडक़ निर्माण की मांग के बावजूद नहीं हुआ समाधान

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। वारासिवनी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम कोसरीटोला से सरंडी को जोडऩे वाले मार्ग की हालत लंबे समय से खराब बनी हुई है। सडक़ पर जगह.जगह बड़े.छोटे गड्ढे बहार निकले गिट्टी के पत्थर और कीचड़ के कारण इस मार्ग से आवागमन करने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है जिससे मार्ग पर पैदल चलना तो दूर दोपहिया वाहनों से आवागमन करना भी मुश्किल हो जाता है।

बारिश में बढ़ जाती है परेशानी

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोसरीटोला से सरंडी जाने वाला यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण आवागमन मार्ग है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण इसी रास्ते से अपने आवश्यक कार्यों के लिए आना जाना करते हैं। सडक़ की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों के द्वारा कई बार मार्ग पर ग्रेवल तथा स्थायी रूप से पक्की सडक़ का निर्माण किए जाने की मांग की जा चुकी है लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है। इसके चलते ग्रामीणों को पुरानी और जर्जर सडक़ से ही आवागमन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वर्तमान में बारिश के कारण मार्ग की स्थिति बेहद खराब हो गई है। सडक़ के कई हिस्सों में पानी और कीचड़ जमा हो जाने से दोपहिया वाहन चालकों के लिए वाहन संभालना मुश्किल हो जाता है। कई स्थानों पर सडक़ से गिट्टी और बड़े पत्थर बाहर निकल आए हैं ,वहीं जगह.जगह बने गड्ढे दुर्घटना की आशंका को बढ़ा रहे हैं। बारिश के समय मोटरसाइकिल और साइकिल से इस मार्ग पर आवागमन करना काफ ी जोखिम पूर्ण हो जाता है। कुछ स्थानों पर पहले से ही दलदल जैसी स्थिति बनी हुई थी जो बारिश के बाद और अधिक खराब हो गई है। कीचड़ में दोपहिया वाहन फंसने के साथ ही फि सलने का खतरा भी बना रहता है। इसके चलते ग्रामीणों को कई बार अपने वाहन दूर खड़े कर पैदल रास्ता तय करना पड़ता है। लंबे समय से सडक़ निर्माण की मांग की जा रही है। ग्रामीणों के द्वारा संबंधित अधिकारियों का ध्यान भी इस ओर आकर्षित कराया गया है लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। आवश्यकता के अनुसार समय समय पर ग्रेवल आदि डालकर मार्ग को चलने योग्य बनाने की मांग की गई लेकिन स्थायी रूप से पक्की सडक़ का निर्माण नहीं होने के कारण हर बारिश में वही समस्या दोबारा खड़ी हो जाती है। कोसरीटोला से सरंडी की ओर जाने वाले मार्ग पर रहने वाले लोगों के लिए सरंडी की पक्की सडक़ अपेक्षाकृत नजदीक पड़ती है, लेकिन वहां तक पहुंचने वाले मार्ग की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। ऐसे में लोगों के सामने सुगम आवागमन का कोई बेहतर विकल्प नहीं बचता। ग्रामीणों का कहना है कि यदि दोनों मार्गों की स्थिति में सुधार किया जाए तो लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि मार्ग की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द सडक़ का निर्माण अथवा आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जाए ताकि ग्रामीणों को प्रतिदिन होने वाली परेशानी से निजात मिल सके।

हमें कोसरीटोला और सरंडी दोनों तरफ जाना हो तो दिक्कत है- दीपक देवेश्वर

ग्रामीण दीपक देवेश्वर ने बताया कि यह जो सडक़ है कोसरीटोला से अंदर आती है और हमारे घरों के सामने से सीधे सरंडी के लिए निकलती है। जिस पर अभी कीचड़ तो नहीं है परंतु गड्ढे बहुत ज्यादा है और बारिश होगी तो पूरा कीचड़ मार्ग पर बना रहता है। आने जाने में भयंकर परेशानी रहती है घर से हम मोटरसाइकिल नहीं निकाल सकते दुर्घटना होने की हर समय समस्या रहती है। लोग यहां से आते जाते हैं गाड़ी स्लिप होकर दुर्घटनाग्रस्त होते हैं स्कूली बच्चे भी यही से आते जाते हैं बहुत ज्यादा समस्या है। इसे बनाया जाना चाहिए हमें कोसरीटोला और सरंडी दोनों तरफ जाना हो तो दिक्कत ही है क्योंकि पूरा कच्चा मार्ग है और गड्डों से भरा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here