खेत में काम कर रहे वृद्ध किसान पर जंगली सूअर का जानलेवा हमला, अस्पताल में उपचार जारी

0

पद्मेश न्यूज।वारासिवनी। क्षेत्र के आसपास ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला मंगेझरी के ग्राम झाडूटोला से सामने आया है। जहाँ अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे एक ६० वर्षीय बुजुर्ग किसान पर जंगली सूअर ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे आनन फ ानन में उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार झाड़ूटोला मंगेझरी निवासी मंगल पिता नारू चौधरी उम्र ६० वर्ष प्रतिदिन की तरह सोमवार की दोपहर करीब ३ बजे अपने खेतों में काम करने के लिए गए हुए थे। वे अपने कृषि कार्य में व्यस्त थे तभी शाम करीब ४ बजे खेत में ही झाडिय़ों के पीछे घात लगाकर छिपकर बैठी एक जंगली सूअर ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। जंगली सूअर के इस अप्रत्याशित हमले से बुजुर्ग किसान को संभलने का मौका नहीं मिला। सूअर ने उन्हें बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। हमले से घबराए पीडि़त मंगल चौधरी ने मदद के लिए शोर मचाना शुरू किया। किसान की चीख पुकार सुनकर आस पास के खेतों में काम कर रहे अन्य ग्रामीण और किसान तुरंत लाठी डंडे लेकर मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों की भारी भीड़ और शोर.शराबा देखकर जंगली सूअर घायल किसान को छोडक़र जंगल की ओर भाग खड़ी हुई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल मंगल चौधरी को तुरंत खेत से बाहर निकाला और सिविल अस्पताल लाया जहाँ उसका उपचार जारी हैं।
0000000000000000000000

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here