बालाघाट। गोंदिया रोड स्थित नवेगांव पेट्रोल पंप के सामने सोमवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल बालाघाट पहुंचाया गया। दोनों घायल जिनमे मनोज पिता अर्जुन नगपुरे 29वर्ष ग्राम खुरसोडी थाना ग्रामीण तथा आकाश पिता दिलीप डोंगरे 25 वर्ष ग्राम कोसमी थाना ग्रामीण निवासी है दोनों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार। मनोज नगपुरे खेती-किसानी का कार्य करते हैं जबकि आकाश डोंगरे मजदूरी करता है।बताया गया है कि 9 नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे मनोज नगपुरे अपने एक रिश्तेदार के साथ मोटरसाइकिल से जिला अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार के लिए खाना लेकर जा रहे थे। वहीं आकाश डोंगरे मोटरसाइकिल से नवेगांव पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने जा रहे थे। इसी दौरान गोंदिया रोड पर पेट्रोल पंप के सामने दोनों मोटरसाइकिलों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में मनोज और आकाश घायल हो गए। जबकि उनके साथ मौजूद अन्य लोगों को कोई चोट नहीं आई।घटना के बाद दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज करने के बाद मामले की सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए घटनास्थल से संबंधित ग्रामीण नवेगांव थाना पुलिस को भेज दी है।










































