Shahdol News: शहडोल में घर के अंदर सो रही एक बच्ची को तेंदुआ उठा ले गया है। इसके बाद उसका शव झाड़ियों में मिला है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है।शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। घर में सो रही एक लड़की को तेंदुआ उठा ले गया है। इसके बाद उसे मार दिया है। इसके बाद घर से थोड़ी दूर पर किशोरी का शव लहूलुहान स्थिति में मिला है। तेंदुए की मौजूदगी के गांव में दहशत का माहौल है।घर के बरामदे में सो रही थी लड़की
पूरी घटना शहडोल जिले के ब्योहारी थाना क्षेत्र के तगावर गांव स्थित विजाहरा टोला की है। गांव की सरस्वती गोंड अपनी बहन के साथ मकान के बरामदे में सो रही थी। इसी दौरान वहां तेंदुआ आता है और सरस्वती गोंड को उठाकर ले जाता है।
नहीं दिखी सरस्वती
परिवार के लोगों की जब नींद खुली तो वहां सरस्वती नहीं दिखी। उसका कंबल भी कुछ दूरी पर पड़ा था। इसके बाद परिवार के लोग बेचैन हो गए। घर में पहले तलाशी ली तो वह नहीं मिली। इसके बाद बाहर निकलकर खोजना शुरू किया। घर से करीब 300 मीटर दूर झाड़ियों में उसका शव पड़ा मिला है।
पिता करते हैं गांव के बाहर मजदूरी
वहीं, सरस्वती के पिता यहां नहीं रहते हैं। वह गांव के बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम और ग्रामीणों ने तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के जंगलों और संभावित ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
तेंदुआ दोबारा न कर दे हमला
ग्रामीणों ने इस बात का डर है कि तेंदुआ कही दोबारा न हमला कर दे। इसकी वजह से सहमे हुए हैं। उन्हें लग रहा है कि तेंदुआ कही आसपास में ही होगा। इसकी वजह से रात में लोग घरों से बाहर भी नहीं निकल रहे हैं।घर में नहीं था दरवाजा
इसके साथ ही वन अधिकारी का कहना है कि घर में दरवाजा नहीं था। दरवाजा नहीं होने की वजह से यह घटना घटी है। तेंदुआ घर में आसानी से घुस गया और उसे उठाकर ले गया है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सावधान किया है कि सतर्क रहें। इस इलाके में जंगली जानवरों का हमेशा मूवमेंट रहता है।
आदिवासी बाहुल है इलाका
वहीं, जिस इलाके में घटना घटी है, वह आदिवासी बाहुल है। ज्यादातर आदिवासी खेती और मजदूरी करते हैं। इसकी वजह से उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। वे आधे-अधूरे कच्चे मकान में रहते हैं। इसकी वजह से कई मकानों में दरवाजे नहीं होते हैं। आसपास में बड़ी तदाद में जंगल हैं। यहां वन प्राणियों की मौजूदगी रहती है। ऐसे में ग्रामीणों में हमेशा डर का माहौल बना रहता है।







































