चीन बुलाता रहा, भारत से पंगा लेने की हिम्‍मत नहीं कर पाए बांग्‍लादेश के PM तारिक रहमान, ड्रैगन खाली हाथ

0

ढाका: बांग्‍लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान सत्‍ता संभालने के बाद पहले विदेश दौरे पर मलेशिया जा रहे हैं। तारिक रहमान ने जब पदभार संभाला था तब तत्‍काल भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्‍हें दिल्‍ली आने का न्‍योता दिया था। भारत के इस ऐक्‍शन के बाद चीन भी एक्टिव हो गया था और उसने कोशिश शुरू कर दी कि तारिक रहमान पहले विदेशी दौरे पर चीन जाएं। चीन के राजदूत ने तो खुलकर कह दिया तारिक रहमान बीजिंग की यात्रा पर जा रहे हैं। इस बीच अब बांग्‍लादेश ने ऐलान किया है कि तारिक रहमान अपने पहले दौरे में मुस्लिम देश मलेशिया की यात्रा पर जा रहे हैं। पीएम तारिक के इस कदम से चीन के अरमानों पर पानी फिर गया है।

बांग्‍लादेशी अखबार प्रोथोमालो की रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने बेहद सक्रिय होकर कोशिश की थी कि तारिक रहमान बीजिंग जाएं। गत 6 मई को एक बैठक के दौरान बांग्‍लादेश के विदेश मंत्री खल‍िलुर रहमान से बातचीत में चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने तारिक रहमान के बीजिंग यात्रा के बारे में प्रमुखता से बात किया था। यही नहीं चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग का एक न्‍योता भी 23 मई को ढाका पहुंच गया था। इसके बाद भी तारिक रहमान भारत के न्‍योते को ठुकराकर चीन जाने की हिम्‍मत नहीं कर पाए। अब इसीलिए बांग्‍लादेश के पीएम ने बीच का रास्‍ता अपनाते हुए सबसे पहले मलेशिया जाने का फैसला किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here