Amitabh Bachchan on Career: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए ऐसा किस्सा सुनाया, जब उनकी लंबाई और चेहरे को लेकर प्रोड्यूसर्स ने सवाल खड़े किए थे।Amitabh Bachchan on Career: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) आज हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते हैं, लेकिन उनके लिए इंडस्ट्री में जगह बनाना बिल्कुल आसान नहीं था। अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ (Kaun Banega Crorepati 18) के हालिया एपिसोड में अपने शुरुआती संघर्ष के दिनों का एक किस्सा शेयर किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि उस समय प्रोड्यूसर्स उनकी पर्सनैलिटी को लेकर क्या सोचते थे। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने कुछ ऐसा बताया जिसने सबको हैरान कर दिया है। तो चलिए जानते हैं कि अमिताभ बच्चन ने क्या बयान दिया है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।अमिताभ बच्चन ने किया ये खुलासा
एक्टर अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह एक्टर का अभी हाल ही में दिया एक बयान है। हाल ही में ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के एक एपिसोड में विनम्र नाम के एक कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन के सिग्नेचर हेयरस्टाइल और लंबे साइडबर्न्स की बात की। 1970 के दशक में उनका ये लुक उनकी पहचान से काफी जुड़ गया था। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों को याद किया और बताया कि उस हेयरस्टाइल के पीछे एक खास वजह थी। अमिताभ बच्चन ने कहा, ‘सर, क्या है कि शुरुआत में जब हम फिल्मों में आए तो काम मिलने के लिए प्रोड्यूसर दो चीजों को लेकर हमसे कहते थे कि हमारी हाइट लंबी है, तो कोई हीरोइन काम नहीं करेगी और दूसरा कि हमारा चेहरा बहुत छोटा है। तो क्या है, उसको भरने के लिए हमने हमारे बाल बढ़ाए और बालों को कनपटी तक उगाया, जिससे हमारा चेहरा भरा-भरा लगे।’अमिताभ बच्चन ने माधुरी दीक्षित से मांगी माफी
प्रोमो में अमिताभ बच्चन माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) से अपनी एक गलती के लिए माफी मांगते हुए नजर आए। उन्होंने बताया कि एक फिल्म में उन्होंने माधुरी के गाने ‘एक दो तीन’ (Ek Do Teen) पर डांस किया था। अमिताभ ने कहा, ‘एक बार हमसे बड़ी गुस्ताखी हो गई थी। एक फिल्म थी, उसमें हमने ऐसे एक दो तीन किया था।’ इसके बाद माधुरी ने उन्हें उस गाने पर अपना डांस दिखाने के लिए कहा। फिर स्क्रीन पर 1989 में आई उनकी फिल्म ‘तूफान’ (Toofan) का एक सीन चलाया गया, जिसमें अमिताभ ‘एक दो तीन’ गाने पर डांस करते नजर आए। वीडियो खत्म होने के बाद अमिताभ काफी शर्मिंदा नजर आए। बिग बी ने आगे कहा, ‘आपने अभी देखा कि इतना खूबसूरत गाना कैसे बर्बाद किया जा सकता है।’







































