‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में आयुष्मान खुराना ने अमिताभ बच्चन को ‘बुढ़ऊ’ कहने पर माफी मांगी। उन्होंने मजाक में कहा कि बिग बी 84 नहीं, बल्कि दिल से अभी भी 28 साल के और जवान हैं।बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और सारा अली खान जल्द ही फिल्म ‘उड़ता तीर’ (Udta Teer) में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब आयुष्मान खुराना फिल्म के प्रमोशन के लिए ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ (Kaun Banega Crorepati 18) के सेट पर पहुंचे, जहां उन्होंने अमिताभ बच्चन को लेकर बड़ी बात कह दी।आयुष्मान खुराना ने कह दी बड़ी बात
अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना हाल ही में ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के सेट पर पुराने दिनों को याद करते नजर आए। आयुष्मान शो में सारा अली खान के साथ अपनी आने वाली फिल्म ‘उड़ता तीर’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने अपनी फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ को लेकर भी मजेदार बातें कीं। बातचीत के दौरान आयुष्मान ने अमिताभ बच्चन से फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ में उन्हें ‘बुढ़ऊ’ कहने के लिए माफी मांगी। आयुष्मान ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘आपको फिल्म में बुढ़ऊ कहा, आई एम सॉरी। आप बुढ़ऊ नहीं हैं। रियल लाइफ में आपमें 84 साल वाली कोई हरकत नहीं है, आप 28 के हैं।’
आयुष्मान खुराना की बातें सुनकर अमिताभ बच्चन भी मजाक करने लगे। उन्होंने आयुष्मान से पूछा कि आखिर 84 साल के इंसान से कैसी हरकतों की उम्मीद की जाती है। इस मजेदार बातचीत ने दोनों कलाकारों को उनकी पहली फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ की याद दिला दी। शूजित सरकार के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई थी। फिल्म में पहली बार अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना ने साथ काम किया था। वहीं बात करें आयुष्मान की अपकमिंग फिल्म की तो उनकीऔर सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।







































