इंडोर स्टेडियम ने बैटमिंटन खिलाडियों से जिले की टीम का होगा चयन
पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए वारासिवनी नगर के बैडमिंटन स्टेडियम में बालाघाट जिले से १० महाविद्यालय की बैटमिंटन खिलाडिय़ों की टीम पहुंची। जिसमें बालक और बालिकाएं दोनों वर्ग मौजूद रहे। जहां उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बैटमिंटन टीम के खिलाडिय़ों से जिले की टीम का चयन किया जाएगा। खिलाडिय़ों के खेल कौशल, सर्विस, रिटर्न पर उनकी क्षमता को परखकर एक मजबूत जिला टीम का गठन किया जाएगा। जिला स्तर पर चुनी गई यह टीम आगे चलकर संभागीय या राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। यह प्रतियोगिता उच्च शिक्षा विभाग के खेल कैलेंडर के अनुसार आयोजित की जाती है। जिसके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को अगले दौर के लिए चुना जाएगा। इस दौरान प्राचार्य डॉक्टर सत्यशील गेडाम,डॉक्टर योगेश बिसेन, कृष्णा पराते,नरेंद्र डोंगरे,दोमदत्त सिंह, अनिल झलवडे,विनोद ठाकुर,मनोज खरोले, डॉक्टर रक्षा निकोसे, तृप्ति सोनवे मौजद रहे।
खिलाड़ी अपने अच्छे खेल से पहचाना जाता है-गणेश ठाकुर
बैडमिंटन खिलाड़ी गणेश ठाकुर ने कहा कि जिले में इतना बड़ा और सुसज्जित स्टेडियम वारासिवनी में है। सबसे ज्यादा बैडमिंटन खिलाड़ी हमारे वारासिवनी में ही है और वारासिवनी से जिले की टीम का चयन होना हमारे लिए गौरव की बात है। मंै भी कई वर्षों से बैडमिंटन खेल रहा हुं खिलाडिय़ों को मेरे से जो भी सहयोग लगे। मैं हमेशा उनकी मदद करत हुं,हर व्यक्ति को बैडमिंटन खेलना चाहिए। हमेशा हमारे वारासिवनी नगर में जनप्रतिनिधियों के सहयोग से बड़े.बड़े खेल होते रहते है।
मुझसे जब भी कोई सहयोग लगे हमेशा द्वार खुले है-विवेक पटेल
विधायक विवेक पटेल ने कहा कि खिलाडिय़ों के सर्वश्रेष्ठ खेल का श्रेय विद्यालय के स्पोट्र्स टीचर और कोच को जाता है। खिलाड़ी कभी बूढ़ा नहीं होता है वह कभी भी कोई भी खेल,खेल सकता है। वारासिवनी के बैटमिंटल स्टेडियम से जिले की टीम का चयन होगा ये हमारे वारासिवनी के लिए गर्व की बात है। मेरे नगर पालिका अध्यक्ष रहते हुए इस बैडमिंटल स्टेडियम बनाने का तय किया गया था। मगर मेरा कार्यकाल समाप्त हो गया सबसे ज्यादा खिलाड़ी वारासिवनी नगर के है। मैं खुद सुबह उठकर बैटमिंटन खेलने जाता हूं जिले की टीम का चयन होने के बाद खिलाडिय़ों को और आगे जाने का रास्ता मिलेगा। हमारे क्षेत्र में बैटमिंटन का खेल तेजी से बढ़ रहा है, मुझसे जब भी कोई खिलाड़ी बैडमिंटल में सहयोग मांगना आता है मंै उन्हें पूरा सहयोग करता हुं खेल कोई भी हो खेलना चाहिए।
हम खेल के क्षेत्र में एक नयी पहचान बनाना चाहते है-प्रदीप जायसवाल
पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल ने खिलाडियों को प्रोत्साहित करते हुये कहा की आज सर्व सुविधायुक्त सिथेंटिक कोर्ट वारासिवनी में खेलते हुये बेहद अच्छा महुसस कर रहे होंगे। अब यही खिलाडी अगर भोपाल व दिल्ली की प्रतियोगिता में खेलेंगे तो उन्हे किसी प्रकार की कोई परेशानी नही जायेगी। उन्हे लगेंगा की हम होम ग्राउंड में ही खेल रहे है। पूर्व मंत्री ने यह भी कहा की हम खेल के क्षेत्र में एक नयी पहचान बनाना चाहते है। हमने इसी स्टेडियम में अभी से प्रायमरी व मिडिल क्लास के बच्चो की बैडंमिटन सहित अन्य खेलो की नर्सरी तैयार करते हुये योग्य प्रशिक्षको से प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है। जब यह प्रतिभावान आपकी उम्र में आयेंगे तब निश्चित ही एक अच्छे खिलाडी के रूप में पहचाने जायेंगे। वहीं कार्र्यक्रम में नपा अध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दांदरे ने कहा की आज खिलाडियों की खेल कला को देखकर विश्वास हो गया की हमारा जिला अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिये पुरी तरह तैयार हो गया है।





































