नई दिल्ली: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग कंपनी आईआरसीटीसी जल्दी ही अपनी वेबसाइट का एडवांस वर्जन लाने की तैयारी में है। इसमें पुराने वर्जन से जुड़ी सभी दिक्कतों को किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि वेबसाइट की बीटा वर्जन में चार बड़े सुधार किए गए हैं। इसमें कोई अनावश्यक कैप्चा नहीं होगा, सभी क्लास में दिखाई देगी, तेजी से चेकआउट होगा और दोबारा बुकिंग आसान होगा।
IRCTC और CRIS के अधिकारियों ने आज जयपुर में MNIT के छात्रों से मुलाकात की और उन्हें नई IRCTC की वेबसाइट का बीटा वर्जन दिखाया। अधिकारियों ने नए बीटा वर्शन के लॉन्च से पहले और फीडबैक मांगा है। उल्लेखनीय है कि कुछ हफ्ते पहले MNIT, जयपुर के छात्रों ने IRCTC वेबसाइट में कुछ कमियां बताई थीं। रेलवे अधिकारियों ने कहा था कि 15 जुलाई तक वेबसाइट को बेहतर बना दिया जाएगा।










































