‘डरपोक सरकार, तानाशाहों जैसा बर्ताव’, सोनम वांगचुक पर एक्शन से भड़के प्रकाश राज, मोदी सरकार पर जमकर गरजे

0

सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने तुरंत ही भूख हड़ताल का ऐलान कर दिया और दावा किया कि पुलिस ने उन्हें पीटा और गालियां दीं। साथ ही दावा किया कि पुलिस सोनम वांगचुक को जबरन घसीटकर अस्पताल ले गई। इसके साथ ही दिपके ने पीएम नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की भी मांग शुरू कर दी। इस पूरे प्रकरण पर अब प्रकाश राज ने रिएक्ट किया है और सरकार पर गुस्सा निकाला है। साथ ही रणवीर शौरी और अतुल कुलकर्णी ने भी रिएक्ट किया है।

सोनम वांगचुक को दिल्ली के जंतर-मंतर से जब सोनम वांगचुक को ले जाया गया, तो उन्हें चारों और सफेद चादरों से कवर कर लिया गया ताकि किसी को कुछ नजर न आए। प्रकाश राज ने इस पर भी तंज कसा है। उन्होंने लिखा, ‘परदे के पीछे क्या है, छप्पन इंच का डरा हुआ नंगापन, परदे के पीछे क्या है, 56 इंच कांपती नग्नता।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here