‘डर रहता था कि काम मिलेगा या नहीं’, एक साथ 10-15 फिल्मों में काम करने पर Amitabh Bachchan का रिएक्शन

0

Amitabh Bachchan on Bollywood Career: बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ बच्चन अक्सर अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखते नजर आते हैं। इन सब के बीच अमिताभ बच्चन का नया ब्लॉग सामने आया है। इस बार कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 Ad) फेम अमिताभ बच्चन ने अपने करियर को लेकर कई बड़े खुलासे किए। इस ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने इसमें उस समय को याद करते हुए बताया कि एक वक्त ऐसा था, जब वो एक साथ 10 से 15 फिल्मों में काम कर रहे थे। इसकी वजह शोहरत या ज्यादा कमाई नहीं थी। तो चलिए जानते हैं अमिताभ बच्चन ने इसकी क्या वजह बताई है।

अमिताभ बच्चन ने की नए स्टार्स की तारीफ

एक्टर अमिताभ बच्चन एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी अमिताभ बच्चन का अभी हाल ही में सामने आया ब्लॉग है। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में करियर के शुरुआती दौर को लेकर अपनी बात रखी है। अमिताभ बच्चन ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि आज के समय में फिल्मों में ‘प्रेप’का कितना बड़ा महत्व हो गया है। उन्होंने कहा, ‘हमारे दौर में ‘प्रेप’ जैसा कोई शब्द ही नहीं था। आज हर एक्टर अपने किरदार को समझने, उसके लुक, स्टाइल और सोच पर पहले से काफी मेहनत करता है। मैं देखता हूं कि आज के एक्टर अपने रोल में ढलने के लिए कितनी लगन और मेहनत करते हैं। ये वाकई काबिल-ए-तारीफ है।’

एक दिन में करनी पड़ती थी 10-15 फिल्में

अमिताभ बच्चन आगे लिखा, ‘किरदार की तैयारी करना बहुत अहम हिस्सा है। जो कलाकार इस पर इतना समय और मेहनत लगाते हैं, मैं उनकी दिल से सराहना करता हूं। लेकिन हमारे समय में ये सब करना आसान नहीं था। हम एक साथ 10-15 फिल्मों की शूटिंग कर रहे होते थे। कई बार तो एक ही दिन में दो या तीन फिल्मों के सेट पर जाना पड़ता था। ऐसे में हर किरदार की अलग-अलग तैयारी करना मुमकिन ही नहीं था।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here