तमिलनाडु चुनाव से पहले गरमाया महिला आरक्षण मुद्दा; शाह बोले- कांग्रेस-DMK ने किया आधी आबादी संग विश्वासघात, हम दिलाएंगे न्याय

0
  • तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के बीच अब भाजपा ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर डीएमके को घेरना शुरू कर दिया है। अपनी इसी रणनीति के तहत आज इरोड में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और DMK पर तीखा हमला बोला। एक रोड शो को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों ने लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के खिलाफ वोट देकर देश की महिलाओं के साथ “विश्वासघात” किया है और उन्हें संसद व विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व से वंचित किया है। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार इस ’’साजिश’’ को सफल नहीं होने देगी और देश की महिलाओं के लिए न्याय सुनिश्चित करेगी।
  • महिलाओं को उनके अधिकारों से दूर रखने की “साजिश”
  • शाह ने कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक विरोध नहीं बल्कि महिलाओं को उनके अधिकारों से दूर रखने की “साजिश” है। उन्होंने जोर देकर कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार इस साजिश को सफल नहीं होने देगी और देश की महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। शाह ने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करना और उन्हें निर्णय प्रक्रिया में बराबरी का स्थान दिलाना है।
  • केंद्र सरकार तमिलनाडु के हितों की रक्षा करेगी
  • अपने भाषण में अमित शाह ने डिलिमिटेशन और जनगणना के मुद्दे को भी जोड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और DMK 2026 की जनगणना के आधार पर सीटों के पुनर्निर्धारण पर जोर देकर तमिलनाडु की लोकसभा सीटों को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे राज्य के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को नुकसान हो सकता था। उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार तमिलनाडु के हितों की रक्षा करेगी और किसी भी तरह की ऐसी कोशिश को नाकाम करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here