तुम्हारे पिताजी का स्कूल नहीं है, सांदीपनि स्कूल के प्रिंसिपल से बोलीं महिला SDM शिवानी पांडे, सरेआम हड़काया

0

गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले के बमोरी क्षेत्र अंतर्गत फतेहगढ़ में उस समय प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया, जब सांदीपनि विद्यालय के निरीक्षण पर पहुंचीं एसडीएम शिवानी पांडे अचानक स्कूल के प्राचार्य पर बुरी तरह बिफर पड़ीं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस पूरे प्रशासनिक तेवर को जगजाहिर कर दिया है, जिसमें एसडीएम साहिबा प्राचार्य को सरेआम डांटती नजर आ रही हैं।

वीडियो में एसडीएम शिवानी पांडे स्कूल के प्राचार्य भगवत प्रसाद को बेहद सख्त लहजे में फटकार लगाते हुए कह रही हैं, ‘स्कूल की सबसे बड़ी समस्या तुम खुद हो, तुम्हारा ट्रांसफर यहां से करवा दिया जाए तो सारी मुसीबतें अपने आप खत्म हो जाएंगी।’

अतिक्रमण की शिकायत पर बढ़ा तनाव

दरअसल, फतेहगढ़ के सांदीपनि विद्यालय परिसर में लंबे समय से जलभराव और बाउंड्री वॉल के आसपास अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। जब प्राचार्य ने परिसर की बदहाली का रोना रोते हुए कहा कि बाहरी लोगों के अतिक्रमण के कारण पानी जमा हो रहा है, तो एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। वीडियो में उन्होंने तल्ख अंदाज में यहां तक कह दिया, ‘जिस तरह की तुम्हारी हरकतें हैं, मुझे तो लगता है कि यह स्कूल तुम्हारे पिताजी का है!’

कलेक्टर को गलत जानकारी देने का आरोप

इस पूरे हाई-प्रोफाइल ड्रामे के बाद क्षेत्र के शिक्षक संगठनों में भारी आक्रोश है और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग उठने लगी है। वहीं दूसरी ओर, प्रशासनिक पक्ष रखते हुए जिम्मेदार अधिकारी ने प्राचार्य के दावों को पूरी तरह खारिज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here