त्विषा शर्मा के वजन के बराबर का पुतला लेकर सीन रिक्रिएशन के लिए पूर्व जज गिरिबाला सिंह के घर पहुंची CBI

0

भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा मौत मामले की जांच कर रही सीबीआई सोमवार को दोनों मुख्य आरोपियों को लेकर घटनास्थल पहुंची।

सुबह चार इमली स्थित सीबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय से जांच अधिकारियों की विशेष टीम कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपियों को बागमुगालिया स्थित पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के निवास पर पहुंची। यहां त्विषा शर्मा के वजन के बराबर का पुतला लेकर सीन रिक्रिएशन किया जा रहा है।

LATESTसंगीत जगत का एक और सितारा अस्त, दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुरRCB की ‘विराट’ बादशाहत… गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से रौंदकरछत्तीसगढ़ में चुनावी दंगल… नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचउज्जैन में भीड़ बढ़ने पर इंदौर में रुकेंगे श्रद्धालु, प्रमुखइंदौर जल संकट पर मुख्यमंत्री सख्त, अब सीएम कार्यालय से होगी एमपी में BJP विधायक का तंज… बोले- IAS अफसरों की मुट्ठी मेंभोपाल में गंदगी के बीच तैयार हो रही थी कुल्फी, नगर निगम ने मग्वालियर में बदलेगा मौसम का मिजाज… अगले चार दिन तक आंधी-बाछत्तीसगढ़ में इंजीनियरिंग का अजूबा, बन रही राज्य की पहली सिकभोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म-6 पर सुरक्षा में सेंध, दीवार तोड़MP Reservation in Promotion: खत्म होगा 10 साल का इंतजार! हाईCG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक आंधी-बारिश बस्तर में ‘ऑपरेशन खजाना’… जंगल में माओवादियों के 200 करोड़संगीत जगत का एक और सितारा अस्त, दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुरRCB की ‘विराट’ बादशाहत… गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से रौंदकरछत्तीसगढ़ में चुनावी दंगल… नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचउज्जैन में भीड़ बढ़ने पर इंदौर में रुकेंगे श्रद्धालु, प्रमुखइंदौर जल संकट पर मुख्यमंत्री सख्त, अब सीएम कार्यालय से होगी एमपी में BJP विधायक का तंज… बोले- IAS अफसरों की मुट्ठी मेंभोपाल में गंदगी के बीच तैयार हो रही थी कुल्फी, नगर निगम ने मग्वालियर में बदलेगा मौसम का मिजाज… अगले चार दिन तक आंधी-बाछत्तीसगढ़ में इंजीनियरिंग का अजूबा, बन रही राज्य की पहली सिकभोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म-6 पर सुरक्षा में सेंध, दीवार तोड़MP Reservation in Promotion: खत्म होगा 10 साल का इंतजार! हाईCG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक आंधी-बारिश बस्तर में ‘ऑपरेशन खजाना’… जंगल में माओवादियों के 200 करोड़

सूत्रों के अनुसार सीबीआई की टीम घटनास्थल पर दिनभर दोनों आरोपितों से आमने-सामने पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी मामले की कड़ियों को जोड़ने और घटनाक्रम को समझने के लिए घटनास्थल पर पूरे घटनाक्रम का पुनर्निर्माण (रीक्रिएशन) भी कर रही है।

बयानों का होगा क्रॉस-वेरिफिकेशन

सीबीआई अधिकारी आरोपितों से अलग-अलग और फिर आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर रहे हैं। जांच का मुख्य उद्देश्य अब तक दिए गए बयानों का मिलान करना और उनमें मौजूद संभावित विरोधाभासों की पहचान करना है।

सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के दौरान घटनास्थल से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दोनों आरोपियों से विस्तार से जवाब मांगे जाएंगे। जांच एजेंसी अब तक दर्ज बयानों, उपलब्ध साक्ष्यों और घटनास्थल की परिस्थितियों का क्रॉस-वेरिफिकेशन कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here