दतिया। दतिया उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। सबसे पहले टेबल नंबर 21 पर 451 डाक मतपत्रों की गिनती पूरी की गई। अब ईवीएम की मतों की गिनती की जा रही है। तीसरे राउंड में वोटों की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी 39 वोटों से भाजपा प्रत्याशी आगे निकल गए हैं। इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के मुख्य प्रत्याशियों समेत कुल 21 प्रत्याशी मैदान में हैं।










































