रोबोट ने हर जगह अपना कब्जा जमा लिया है? यह कहना गलत नहीं होगा। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, जापान की यूनिवर्सिटी ने एक रोबोटिक्स लैब शुरू की है। इस लैब में इंसान नहीं है। बल्कि मशीनें यानी रोबोट मेडिकल एक्सपेरिमेंट करते हैं। यहां ह्यूमनाइड रोबोट ने इंसानों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इस लैब में 10 रोबोट काम करते हैं। जापान टुडे की रिपोर्ट के अनुसार इनमें से एक रोबोट महोलो लैबड्रॉइड है। यह रोबोट अपनी दो रोबोटिक हाथों का उपयोग करके अभिकर्मकों (Reagent) की सटीक मात्रा को ट्रांसफर करने और तापमान कंट्रोल करने वाले उपकरणों को देखने जैसे नाजुक काम भी कर सकता है।रोबोटिक्स प्रयोगशाला, उन मेडिकल रिसर्च कामों को ऑटोमेटेड करने के लिए डिजाइन किए गए हैं, जो काम वैज्ञानिकों द्वारा किए जाते थे। यह लैब टोक्यो विज्ञान संस्थान के युशिमा परिसर में स्थित है और इसका नाम रोबोटिक्स इनोवेशन सेंटर है। इसमें फिलहाल 10 रोबोट काम कर रहे हैं और सबसे बड़ी बात यह है कि यहां कोई भी मानव कर्मचारी मौजूद नहीं है। यह लैब पूरी तरह से रोबोट्स पर निर्भर है।













































