देवास : देर रात नाले में अचानक बढ़े पानी में बहा तीन साल का मासूम, तलाश जारी

0

 अंचल के सतवास थाना क्षेत्र के ग्राम मोहाईजागीर में नाले में अचानक बढ़े जलस्तर में तीन साल का बालक बुधवार देर शाम बह गया। घटना के दौरान कुछ बच्चे नाले के आसपास खेल रहे थे, इसी दौरान अयांश नाम का बालक तेज बहाव में बह गया।

काफी देर के प्रयास के बाद भी कुछ पता नहीं चलने पर अभियान रोक दिया गया

सूचना के बाद पुलिस, एसडीईआरफ की टीम मौके पर पहुंची और बालक की सर्चिंग रात होने के बावजूद शुरू की गई। काफी देर के प्रयास के बाद भी कुछ पता नहीं चलने पर अभियान रोक दिया गया। इसके बाद गुरुवार को फिर से बालक की तलाश शुरू की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here