हाल ही में सूत्रों के हवाले से यह खबर आई कि ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद रणवीर सिंह अब मशहूर राइटर अमीश त्रिपाठी की शिवा ट्रिलॉजी The Immortals of Meluha पर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इसमें वह भगवान शिव का किरदार निभाते नजर आएंगे। यह भी बताया गया कि रणवीर ने मोटी रकम चुकाकर ‘द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा’ के राइट्स भी खरीद लिए हैं। लेकिन इस पर अमीश त्रिपाी ने हैरानी जताई है। ‘नवभारत टाइम्स’से एक्सक्लूसिव बातचीत में अमीश ने कहा कि उन्हें इस खबर के में कोई जानकारी नहीं है।
हाल ही एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि रणवीर सिंह ने ‘द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा’ के राइट्स खरीद लिए हैं और वह इस पर तीन पार्ट में फिल्म बनाएंगे। इसमें जहां रणवीर खुद भगवान शिव का किरदार निभाएंगे, वहीं बाकी कलाकारों की कास्टिंग की जाएगी। यह भी दावा किया गया है कि अभी फिल्म डेवलेपमेंटल स्टेज में है और स्क्रीनप्ले पर काम चल रहा है। पहले पार्ट की शूटिंग साल 2028 में शुरू होगी।










































