जबलपुर। गर्मी की छुट्टियों में गोल बाजार एवं छोटी लाइन फाटक क्षेत्र में लगे फन फेयर मेले में हर शाम बड़ी संख्या में बच्चे एवं परिवार मनोरंजन के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन मेले में लगाए गए विशाल झूलों और बिजली व्यवस्था की स्थिति किसी बड़े हादसे को खुला निमंत्रण देती नजर आ रही है।
शिकायत के बावजूद संचालन लगातार जारी
मेले में संचालित कई बड़े झूलों में सेफ्टी बेल्ट तक नहीं लगी हैं। बच्चों एवं युवाओं को अधिक रोमांचित करने के नाम पर झूलों को तेज गति से चलाया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कई लोगों को झूलों में बैठने के बाद उल्टी, चक्कर एवं तबीयत बिगड़ने की शिकायत हुई, इसके बावजूद संचालन लगातार जारी है।










































